हम 13 रुपये में चीनी और 15 लाख देने के झूठे वादे नहीं करते: प्रियंका गांधी

India Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति


प्रियंका गांधी ने रायबरेली में प्रचार करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के लोगों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं और न ही कसम दिलाकर वोट मांगते हैं। रायबरेली के सलोन ब्लॉक के सूची चौराहे के पास  प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हम भगवान के नाम पर कसम नहीं दिलवाते कि आप हमें वोट दो। हम झूठे वादे नहीं करते कि 13 रूपये में चीनी देंगे, 15 लाख खाते में देंगे युवाओं को रोजगार और किसानों की आय दुगुनी होगी। हमारी जहां सरकार है, वहां पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा सुविधा दी जा रही है। पहले राजनीति देश सेवा और समर्पण के लिए की जाती थी। आज विधायकों को खरीद कर की जा रही है। भाजपा के लोग ये बात नहीं करते कि मंहगाई कैसे कम करेंगे। रोजगार कैसे देंगे। वह गांवों में दुरदुरिया करके वोट के लिए कसम दिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *