22 साल पार्टी की सेवा के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम लाल पाल

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे हैं। 22 साल पार्टी की सेवा के बाद समाजवादी पार्टी के श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

प्रयागराज निवासी शिक्षाविद श्याम लाल पाल एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं और पिछले लगभग 22 सालों से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे हैं।

श्री श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल से प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और तब से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के फतेहपुर से चुनाव में पार्टी प्रत्याशी होने पर श्याम लाल पाल जी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर महासचिव कुलदीप सिंह तुरैहा एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *