मोदी नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं तो गारंटी कैसी : टिकैत

Uttar Pradesh खाना-खजाना टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी की गारंटी नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे देश में मोदी नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है, तो फिर कैसी गारंटी है? यह तो जुमला मात्र है। मोदी नाम का कोई आधार कार्ड हो तो हमें दिखाएं। मोदी तो सिर्फ सरनेम हैं। हालांकि यह भी जोड़ा कि जिसे जहां वोट देना है, दें।

मंगलवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कटारा के पौत्र की शादी समारोह में शामिल होने आए राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी देश में लोकतंत्र बनाए रखने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हमारे देश में विपक्ष कमजोर है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

पत्रकारों से वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया। चुनाव के बाद जिसकी भी सरकार बनेगी, हमारा आंदोलन होगा। किसान सभी पार्टियों में है और आंदोलन में हमारे साथ हैं। जयंत सिंह के भाजपा से गठबंधन करने व चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के सवाल पर कहा कि कोई किसी के साथ नहीं है। भारत रत्न नहीं राजनीतिक रत्न दिया गया है। उनके सम्मान में देते तो दस वर्ष पहले दे दिया होता। सिर पर केसरिया पगड़ी धारण करने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि यह रंग सिर्फ संतों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *