राजकुमार प्रजापति प्रदेश सचिव व डॉ. संजीव यादव बने सपा प्रदेश कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य

Uttar Pradesh

लव इंडिया, मुरादाबाद। आज समाजवादी पार्टी 28 नगर विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापति विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ संजीव यादव का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और आशा जताई की इन लोगों के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती प्रदान करेगी और सपा प्रत्याशीयों की भारी जीत सुनिश्चित होगी उन्होंने कहा यह दोनों समाजवादी पार्टी के कर्मठ एवं निर्भीक जुझारू कार्यकर्ता और पदाधिकारी रह चुके हैं उनकी पार्टी में सक्रिय भागेदारी और निष्ठा को देखते हुए और आस्था जताई कि वह पार्टी को और मजबूत करेंगे अथवा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचायेंगे।
महानगर उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र यादव कहा कि पार्टी में राजकुमार प्रजापति की वफादारी का फल मिला है डॉ. संजीव यादव जैसे नेता पार्टी की रीढ़ होते है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बंधाई।


इस अवसर प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापति विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. संजीव यादव का नारेबाजी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर से पूर्व विधायक एवं 28 नगर विधानसभा के वर्तमान प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापति प्रदेश कार्यकारणी विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव यादव वरिष्ठ नेता मुकेश यादव महानगर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव गुरमीत सिंह बेदी लालू परवेज मोहम्मद मोजज्म बदुद खां साजिद नबी खां मनोज यादव आरिफ अब्बासी विशाल पाल राजेन्द्र प्रजापति आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *