राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग मे हुआ परिवर्तन

India Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभलः भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित नज़र आ रहे है। प्रचारा है ओर जन सर्म्पक कर लोगों को दावत दी जा रही है। आगामी 24 फरवरी को सम्भल मे राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सम्भल पहुचेंगे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी रहेंगी। साथ ही, अखिलेश यादव के शामिल होने की भी संभावना बनी हुई है।

इस यात्रा मे इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी व अन्य कई बड़े नेता भी अपनी उपास्थित दर्ज करायेंगे। यात्रा को लेकर पहले मुरादाबाद से सम्भल के लिए रूट बनाया गया था कि लेकिन अब अमरोहा से यह यात्रा सम्भल को प्रवेश करेगी। सपा ओर काग्रेस मे हुए गठबंधन के बाद अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते मे आने के बाद यात्रा का रूट बदला गया।

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद तुर्की, वरिष्ठ नेता मुशीर खा तरीन, हाजी आरिफ तुर्की, हाजी मरगूब आलम आदि ने क्षेत्र मे जन सर्म्पक करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए लोगों को आमंत्रित किया। वरिष्ठ नेता इमरान मसूद, प्रदीप नरवाल आदि ने रुट देखा ओर तैयारियों का जायज़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *