15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल 95,30,470 वैक्सीन की डोज दी गयी

Uttar Pradesh

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1ए78ए893 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 4ए901 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9ए96ए48ए469 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 12ए263 लोग तथा अब तक कुल 19ए53ए769 लोग कोविड.19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 47ए198 एक्टिव मामले है।
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 31 जनवरीए 2022 को एक दिन में 16ए41ए378 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14ए75ए31ए814 तथा दूसरी डोज 10ए32ए04ए912 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल 95ए30ए470 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कल तक 13ए84ए042 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल 26ए16ए51ए238 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *