उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की काव्य गोष्ठी में गूंजीं रचनाएं, 2 अगस्त को स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा जिला इकाई मुरादाबाद के तत्वावधान में रविवार को मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज, नवीन नगर में काव्य गोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया, वहीं संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित साहित्यकारों ने सर्वसम्मति से आगामी 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह- 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित साहित्यकारों ने सर्वसम्मति से आगामी 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में गीतांजलि दक्ष, श्वेता दुहन देशवाल, राजीव यादव, अजय पाल, अशोक बाबा, अजय तोमर, प्रीति सक्सेना, कमल शर्मा सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईशांत शर्मा ‘ईशु’ ने किया, जबकि आवरण अग्रवाल ‘श्रेष्ठ’ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!