छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण वर्षगांठ पर मना ‘मंगलम उत्सव’, भगवा ध्वज फहराकर निकाली भव्य रैली

कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह और मेयर विनोद अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, शिवाजी चौक पर माल्यार्पण कर किया नमन

लव इंडिया, मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी समिति की ओर से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को ‘मंगलम उत्सव’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समिति पदाधिकारियों के साथ शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भगवा ध्वज फहराया।


कार्यक्रम की शुरुआत समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त और महापौर को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद नारियल फोड़कर विधिवत पूजन किया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवा ध्वज फहराया गया।


समिति के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डबल फाटक, पीतल नगरी, बुध बाजार, दिल्ली रोड, कांशीराम नगर, हरथला, मुंडापांडे, मंडी चौक, रामगंगा विहार सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों शिव सैनिक दोपहिया वाहन रैली के साथ शिवाजी चौक पहुंचे।

इस दौरान आतिशबाजी की गई तथा मराठी ढोल की धुनों पर शिवाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। इसके बाद शिव सैनिकों ने बुध बाजार क्षेत्र में भव्य भगवा रैली निकाली। रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में डॉ विशेष गुप्ता, वीरेंद्र अरोड़ा, अनुज सिंह, नरेंद्र सिक्का, सुमित कत्याल, पवन रुहेला, राजन आनंद सहित शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, राजीव राठौर, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, विशाल सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल और जितेंद्र पासी सहित सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!