यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन
लव इंडिया, लखनऊ। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन बुधवार को यूपी प्रेस क्लब, चाइना बाजार गेट, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी एवं महामंत्री देवराज ने मोहम्मद जान तुर्की को बधाई देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और मोहम्मद जान तुर्की के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर राज्यपाल की सुरक्षा टीम के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर समरवीर सिंह, फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ मुकीम, वरिष्ठ पत्रकार गणेश गुप्ता, संतोष कुमार, मोहम्मद तारिक फारुखी, शरीफ अहमद, मौलाना आजाद मेमोरियल एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी, अब्दुल रऊफ पाशा, हाफिज मोहम्मद नासिर, अजय कुमार सहित अनेक पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
