Sashakt-The Capeville : वरिष्ठ नागरिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना

लव इंडिया मुरादाबाद। टिमिट-कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक गतिविधि “सशक्त-दि केपेविल” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुरादाबाद शहर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ, जिसमें टिमिट के एमबीए छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।

छात्रों ने वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उन्हें उपयोगी वस्तुएँ प्रदान कीं और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके चेहरों पर मुस्कान लाई। इस अवसर पर छात्रों ने बुजुर्गों के अनुभवों को सुना और उनसे जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक बातें साझा की।

मुरादाबाद शहर में टिमिट के छात्रों द्वारा समय-समय पर कई प्रकार की चैरिटीज और सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं, जिनमें अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता शामिल है। “सशक्त” कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि टिमिट के छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी हैं और अपने कर्मों से सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

टिमिट के डीन प्रोफेसर विपिन जैन ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टिमिट हमेशा से छात्रों को केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करता रहा है। टिमिट के शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग किया और छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!