पाकबड़ा में ‘द फाइन लिकर्स बाय एएस पोर्स’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे प्रीमियम ब्रांड
लव इंडिया, मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित पाकबड़ा के इलेवंथ एवेन्यू कॉम्प्लेक्स में रविवार को ‘द फाइन लिकर्स बाय एएस पोर्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, एमडी यादव एवं कुणाल यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाकबड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस प्रकार के बड़े शोरूम का खुलना क्षेत्र के विकास का संकेत है। उन्होंने कहा कि इलेवंथ एवेन्यू कॉम्प्लेक्स के विकसित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

शोरूम संचालक सुशांत तोमर ने बताया कि यह मुरादाबाद की चौथी एफएल-4सी (FL-4C) श्रेणी की शॉप है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम एनएच-9 और न्यू मुरादाबाद से सीधे जुड़ा होने के कारण ग्राहकों के लिए सुविधाजनक रहेगा। यहां ग्राहकों को शॉपिंग मॉल की तर्ज पर अपनी पसंद के प्रीमियम ब्रांड चुनने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि शोरूम में भारतीय और आयातित प्रीमियम ब्रांडों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। आधुनिक इंटीरियर और व्यवस्थित डिस्प्ले के साथ ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया है। शोरूम का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, आबकारी प्रभारी जयप्रकाश, छत्रपाल सिंह, सूर्यकांत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, धर्म सिंह तोमर, ठाकुर अजय चौहान, कन्हैया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
