दिव्यांशु गए, हिमांशु आए, महापौर विनोद अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, अब करेंगे स्मार्ट सिटी मुरादाबाद का विकास

बागपत का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद दिव्यांशु पटेल चले गए और उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक नगर आयुक्त के तौर पर मुरादाबाद नगर निगम पर आ गए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने महापौर विनोद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महापौर विनोद अग्रवाल को भरोसा दिलाया की विकास की गति में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आएगी


उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2018 बैच के अधिकारी हिमांशु कौशिक ने मुरादाबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें मुरादाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।


नगर निगम पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमांशु कौशिक का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शहर से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।


हिमांशु कौशिक इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनात थे। शासन के हालिया स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें अब मुरादाबाद नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।


उनके सामने नगर निगम से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी। इनमें शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़कों की स्थिति, राजस्व वसूली और शहरी सुविधाओं से संबंधित कार्य प्रमुख हैं।


हिमांशु कौशिक के बारे में


हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश कैडर से जुड़े रहे और बाद में उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

error: Content is protected !!