Horoscope: नए साल की पहली जनवरी, कैसा रहेगा आपके लिए…

Horoscope: नए साल की पहली जनवरी, कैसा रहेगा आपके लिए…बता रहे हैं उत्तराखंड के जाने- माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी…।


मेष राशि :- मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें,वर्ना जीवन में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।मेहमानों का आगमन दिनचर्या में बदलाव ला सकता है।आज आर्थिक तंगी दूर होगी,दिन मध्यम है।

वृषभ राशि :- आज दिन की शुरुआत में कार्यों के पूरा होने में परेशानी आ सकती है,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।व्यवसाय में वृद्धि होगी,निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन राशि :- आज संपत्ति की खरीदी बिक्री से लाभ होगा,व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आप की छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे,माता-पिता का सम्मान करें,अपने व्यवहार को सभ्य बनाएं।

कर्क राशि :- आज मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा,मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं,जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

सिंह राशि :- आपके लिए कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बना रहेगा,कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,जोखिम जमानत के कार्यों से दूर रहें।

कन्या राशि :- परिजनों के व्यवहार से दुखी रहेंगे,कोई अप्रिय समाचार सुन सकते हैं।फिजूल खर्च से बजट बिगड़ सकता है।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि :- उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।इससे रूके कार्य पूरे होंगे,व्यावसायिक यात्रा होगी जो सफल रहेगी।नौकरी में तबादले को लेकर चिंतित रहेंगे,निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि :- रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे और इसके लिए किए प्रयास में सफल होंगे।निवेश से सुखद परिणाम मिलेंगे,व्यावसायिक किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि :- खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे,अपने क्रोधी व्यवहार पर अंकुश रखें।विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे।भूलने की आदत के कारण नुकसान संभव है,दिनचर्या व्यस्त रहेगी।

मकर राशि :- शत्रुओं द्वारा कार्यों में अवरोध उत्पन किए जाएंगे,आलस त्यागें और अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें।सामाजिक नई जिम्मेदारी मिल सकती है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

कुंभ राशि :- कार्य स्थल पर चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं,जीवन साथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,सुख सुविधा के साधनों पर खर्च बढ़ेगा।

मीन राशि :- परिजनों के साथ की धार्मिक स्थान पर भ्रमण होगा।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी,नौकरी में मनचाहा तबादला मिलने से खुश रहेंगे।पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!