शिवसेना ने छात्रों की जीत को देश की जीत बताया, वीरेंद्र अरोड़ा ने मोदी से मुआवजे की मांग उठाई

मुरादाबाद। शिवाजी भवन स्थित शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी के निवास पर शुक्रवार को युवा शिवसेना और विद्यार्थी सेना के पदाधिकारियों ने छात्रों की जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने “जय भवानी, जय भवानी शिवाजी महाराज” के नारे लगाते हुए साहब ठाकरे जी के चरणों में वंदन किया और जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत और देश की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगें तुरंत माननी चाहिए।

वीरेंद्र अरोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 3 प्रमुख मांगें कीं:

  1. प्रत्येक पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए
  2. छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
  3. आंदोलनकारी छात्रों पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है और अब उनकी मांगों को अभिलंब स्वीकार किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल सिंह राव, शिबू पांडे, मुदित उपाध्याय, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, तेजपाल सैनी, प्रदीप, सुरेश सैनी, नितेश, जीतू, जितेंद्र, साहिल, भोला भाई सहित बड़ी संख्या में युवा शिवसेना और विद्यार्थी सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!