Springfields: रंगोली केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि भावनाओं का सुंदर मिश्रण

लव इंडिया, मुरादाबाद। 18 अक्टूबर को स्प्रिंगफील्ड्स सेक्टर 10, नया मुरादाबाद के प्रांगण में अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ “अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कला व हस्तशिल्प विभाग के समन्वयक मोहम्मद अमान एवं निर्णायक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंधक महोदय श्री विपिन जेटली ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रंगोली केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि भावनाओं का सुंदर मिश्रण है। यह विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को उजागर करती है और सौहार्द का संदेश देती है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विविध सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर मनमोहक रंगोलियाँ बनाई इन रंगोलियों के रंगों की छटा, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्प्रिंगफील्ड्स एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती नीरू जेटली ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, जो सौंदर्य, शांति, समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती है। रंगोली न केवल कला का प्रदर्शन है, बल्कि यह भारतीय परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है।

कला व हस्तशिल्प विभाग के समन्वयक मोहम्मद अमान ने अपने संबोधन में कहा कि रंगोली केवल एक कला नहीं, यह हमारी संस्कृति की खूबसूरत पहचान है। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई प्रत्येक रंगोली में रचनात्मकता, सटीकता और मेहनत झलक रही थी। प्रतिभागियों ने सीमित समय में अद्भुत रंग-संयोजन व उत्कृष्ट कल्पनाशीलता की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता सदनों की घोषणा की गई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, तालियों और रंगों की छटा से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर श्रीमती प्रतीक्षा दीक्षित ने सभी शिक्षकों व छात्रों का आभार व्यक्त किया और कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, सौंदर्यबोध, आत्मविश्वास, धैर्य और टीमवर्क की शिक्षा देते हैं। रंगोली भारतीय परंपरा की आत्मा है, जिसे नए युग में भी जीवित रखना हम सबका दायित्व है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को ऐसे मंच उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!