डॉ. राम मनोहर लोहिया जयंती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, विचारों को अपनाने का आह्वान

“लोहिया जी का प्रसिद्ध कथन “जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं” आज भी समाज को जागरूक करने का संदेश देता है।”

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद किया।


📝जीवनभर कमजोर व शोषितों की आवाज को बुलंद किया लोहिया ने


जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

🙏जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं” आज भी संदेश-परक


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने जीवनभर कमजोर और शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद किया और उनकी समस्याओं को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोहिया जी का प्रसिद्ध कथन “जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं” आज भी समाज को जागरूक करने का संदेश देता है।

🙏लोगों से लोहिया जी के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील


जिला महासचिव फुरकान अली ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न विषमताओं से जूझ रहा है, तब डॉ. लोहिया की सप्त क्रांति नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की।

🧑‍🤝‍🧑 यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में लाखन सिंह सैनी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, प्रदीप यादव, बालकिशन शर्मा, वेद प्रकाश सैनी, शंकर लाल सैनी, राकेश राठी, राजू यादव, आशाकर पाशा, जिगरी मलिक, राम सिंह आर्य, संजीव चौधरी, अक्षय भटनागर, मौ. महमूद, धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!