दिल्ली छात्र आंदोलन को शिवसेना का समर्थन, जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जंतर-मंतर पहुंचा

मुरादाबाद। शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुरादाबाद से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा और वहां चल रहे छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

शिवसेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का समर्थन किया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में भाग लिया।

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना देशहित और छात्र हित के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आकाश सिंह, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, मयंक सैनी, राहुल सिंह, टिंकू सैनी, अतुल, सुरेश सैनी, पंकज पाल, भोला, विक्की कश्यप, इंद्रपाल, सोमपाल सहित अन्य शिवसैनिक शामिल रहे।

error: Content is protected !!