शिवसेना का गणपति महोत्सव पर त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान


लव इंडिया मुरादाबाद। शिवसेना ने ‘त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान के तहत गणपति महोत्सव के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणपति पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है।


इसी क्रम में शिवसेना जिला कार्यालय, स्टेशन रोड स्थित लाल बिल्डिंग क्षेत्र के आनंदपुर आश्रम में गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मंगलवार को क्षेत्रवासियों और शिवसेना पदाधिकारियों की मौजूदगी में गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया।


फूलों की वर्षा और रंग-गुलाल के बीच हुआ विसर्जन


गणपति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में फूलों की वर्षा, रंग-गुलाल और आतिशबाजी के बीच भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि गणपति महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महानगर के साथ जिले की विभिन्न तहसीलों में भी गणपति पूजन और विसर्जन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कई क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम


शिवसेना की ओर से लाइनपार, काशीराम, पीतल नगरी, बालाजी, लालबाग, बुध बाजार, स्टेशन रोड और पंडित चौक समेत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसीलों में भी तहसील प्रमुखों के नेतृत्व में गणपति महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आनंदपुर आश्रम की बाई जी ने आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में शिवसेना के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


इस मौके पर वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, नरेंद्र सिक्का, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, शरद कपूर, भारत कपूर, मनीष गुप्ता, उमेश भाटिया, विकास छावड़ा, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, राकेश गुंबर, भारत अरोड़ा, रबल सचदेवा, अनिल मदान, पंकज गुप्ता, मयूर टंडन, हर्ष शर्मा और रोहन कथूरिया सहित अन्य शिवसेना पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!