छत्रपति शिवाजी चौक पर शिवसेना का अभिनंदन समारोह, प्रतिमा स्थापना पर नगर निगम का जताया आभार
लव इंडिया, मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रद्धांजलि एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय भवानी, जय शिवाजी” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में शिवसेना की ओर से प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए इसे लेकर खुशी व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने घोषणा की कि जल्द ही छत्रपति शिवाजी चौक पर “मंगल उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नगर निगम के अधिकारियों, महापौर, विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, विशाल सैनी, मयंक सैनी, अंकित, कैलाश, सुरेश सैनी, पंकज पाल, हर्ष सिंह, शरद कपूर सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।
