ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग का असर: कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला मार्ग, विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल सूचनाएं जारी की हैं। इनमें ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस के पुनर्निर्धारण तथा साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने की जानकारी शामिल है।
- ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग से कई ट्रेनें प्रभावित
उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर (LAR) स्टेशन पर 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
05074 लालकुआं–एसएमवीटी बेंगलुरु (11 व 18 जुलाई)
05073 एसएमवीटी बेंगलुरु–लालकुआं (14 व 21 जुलाई)
07363 हुबली–योगनगरी ऋषिकेश (13 जुलाई)
07364 योगनगरी ऋषिकेश–हुबली (16 जुलाई)
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:
12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल (17 जुलाई)
14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–बरेली (13 व 20 जुलाई)
14319 इंदौर–बरेली (16 जुलाई) - बनारस–नई दिल्ली एक्सप्रेस 150 मिनट देरी से चलेगी
जंघई–निभापुर–गौरा सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 15127 बनारस–नई दिल्ली एक्सप्रेस (30 जून 2026) को पहले से निर्धारित 60 मिनट की देरी के अतिरिक्त 90 मिनट और पुनर्निर्धारित किया गया है।
अब यह ट्रेन कुल 150 मिनट की देरी से संचालित होगी। - साबरमती–हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 09425/09426 साबरमती–हरिद्वार–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है।
विस्तारित संचालन अवधि:
09425 साबरमती–हरिद्वार: 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक (प्रत्येक सोमवार)
09426 हरिद्वार–साबरमती: 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक (प्रत्येक मंगलवार)
साथ ही उत्तर रेलवे क्षेत्र में इस ट्रेन के समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है।
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप से अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
