Shaadi.Com पर शिक्षिका से 94.78 लाख की ठगी में नटवर लाल गिरफ्तार

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। shaadi.com पर एमबीबीएस डॉक्टर बनकर 94.78 लाख की साइबर ठगी में अब साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ देश के 10 राज्यों में शिकायत दर्ज हैं। यानि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश पुलिस इसकी तलाश में थी।

मालूम हो कि मुरादाबाद की एक अविवाहित शिक्षिका ने shaadi.com पर आईडी बनाई और इस पर अमेरिका से भारतीय एमबीबीएस डॉक्टर बनकर 94.78 लाख की ठगी में यह तथाकथित कस्टम अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। तथाकथित इस साइबर अपराधी के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 18 शिकायतें दर्ज हैं और 10 राज्यों की पुलिस इसकी तलाश को थी। इस साइबर ठग को ठगी गई रकम का एक हिस्सा मिलता था। इसके खाते 11 बैंकों में है। यह देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। इस मामले में मणिपुर की एक महिला को पहले ही मुरादाबाद की साइबर क्राइम पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

SHADI.COM ऐप के माध्यम से सम्पर्क में आये अभियुक्त द्वारा अमेरिका से पार्सल भेजने व फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पार्सल में कीमती सामान होना बताकर मनी लाडिंग के केस में फंसाने के नाम पर 94,78,000/- रूपये की साइबर धोखाधडी करने वाले 01 ओर अभियुक्त को साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुये, कब्जे से 01 लैपटाप, 04 मोबाइल, 09 एटीएम कार्ड, 11 चैक बुक, 08 पासबुक, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड बरामद किये गये।

31 अगस्त 2025 को वादिनी द्वारा थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि SHADI.COM(मैट्रिमोनी ऐप) ऐप के माध्यम से संपर्क में आये अभियुक्त द्वारा अमेरिका से वादिनी को पार्सल भेजना बोलकर, पार्सल के नाम पर वादिनी को अलग-अलग मो०नं० से कॉल कर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में गोल्ड आदि कीमती सामान होने की बात बताकर मनी लॉड्रिंग के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वादिनी से कुल 94,78,000/- रूपये ट्रांसफर कराकर साइबर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-17/2025 धारा- 319 (2), 317 (2) बी.एन. एस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध एव अपराधियों व साइबर अपराध से संबंधित घटनाओ के शीघ्र अनावरण व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध जनपद मुरादाबाद के नेतृत्व में साइबर क्राइम धाना मुरादाबाद द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में निरीक्षक विवेचक साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में अभियुक्त नवी पुत्र राजेश निवासी प्लाट न0 32,33 ब्लाक A, Extension G/F मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर शंकर डेयरी डी के मोहन, वेस्ट दिल्ली-110059 व हाल पता L 274, मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर RED ROSE SCHOOL बेस्ट दिल्ली-110059, को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 लैपटाप, 04 मोबाइल, 09 एटीएम कार्ड, 11 चैक बुक, 08 पासबुक, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड बरामद किये गये। पूर्व में मुकदमा उपरोक्त में एक अभियुक्ता Konsam Sunita निवासी Manipur को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-

नवी पुत्र राजेश निवासी प्लाट न0 32,33 ब्लाक A, Extension G/F मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर शंकर डेयरी डी के मोहन, वेस्ट दिल्ली-110059 व हाल पता L 274, मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर RED ROSE SCHOOL वेस्ट दिल्ली-110059

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0-17/2025 अन्तर्गत धारा 318(4), 319 (2), 317 (2) बी.एन.एस व 66 डी आईटी एक्ट

बरामदगी :-

लैपटाप, 04 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड, 11 चैक बुक, 8 पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड।

पूछताछ का विवरण :-

अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि मैं अपने बैंक खाते खुलवाकर एक महिला जो NORTH EAST INDIA की रहने वाली है, जिनका नाम सुनीता है उनको दे देता था। उक्त महिला इन खातों का प्रयोग ONLINE धोखाधडी में करती है। मेरे खाते में जो भी पैसे आते थे, उसका मुझे भी एक हिस्सा मिलता था। वह मुझे WHATSAPP नम्बर से CALL करती थी और उनके बताये हुये स्थान पर मैं उनसे मिलता था।

आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0-17/2025 अन्तर्गत धारा 318(4), 319(2),317 (2) बी.एन.एस व 66 डी आईटी एक्ट

नोट- अभियुक्त नवी उपरोक्त के विभिन्न बैंको में 11 खातो का होना पाया गया है। NCRP पोर्टल पर चैक किया गया तो अभियुक्त नवी उपरोक्त के विरूद्ध अलग-अलग 10 राज्यो (गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) में 18 शिकायत पंजीकृत मिली है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार / बरामदगी करने वाली टीम :-

निरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा थाना साइबर क्राईम

  1. निरीक्षक श्री मनोज परमार थाना साइबर क्राईम
  2. उपनिरीक्षक अब्दुल बासित मलिक थाना साइबर क्राईम
  3. उपनिरीक्षक अंकुर सिंह थाना साइबर क्राईम
  4. उपनिरीक्षक शिवम तायल थाना साइबर क्राईम
  5. मुख्य आरक्षी मंजीत सिंह थाना साइबर क्राईम
  6. आरक्षी सूरज कुमार थाना साइबर क्राईम

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!