आजादी के महानायक थे सरदार भगत सिंह: चौधरी महिपाल सिंह


लव इंडिया संभल। सरदार भगत सिंह जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी में सरदार भगत सिंह को आजादी का महानायक बताया गया।


बहजोई रोड पर स्थित सरदार भगत सिंह पार्क में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर सरदार भगत सिंह स्मारक समिति, हिंदू जागृति मंच, वीर खालसा सेवादल, श्री रामलीला कमेटी, नगर पालिका परिषद से जुड़े अनेक लोगों ने माल्यार्पण किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए उनके देशभक्ति पूर्ण कार्यों को याद किया।


सरदार भगत सिंह स्मारक समिति द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह आजादी के दीवानों मतवालों में सचमुच के सरदार व मुखिया थे।

भारत माता के सच्चे सपूत और भक्त थे शेर जैसी दहाड़ अंग्रेजों को चेतावनी देने वाली ललकार ऐसी प्रभावी थी कि उनके नाम के आगे लिखे हुए सिंह को सार्थक करती थी। इसलिए उनका नाम सरदार भगत सिंह यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ करता है। वास्तव में सरदार भगत सिंह आजादी के मसीहा व महानायक थे। उनके नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में उनकी आवाज पर असंख्य लोगों ने माता बहनों ने देश के लिए तन मन धन समय सब कुछ न्योछावर कर दिया।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने सरदार भगत सिंह का जीवन परिचय सुनाते हुए सरदार भगत सिंह को अदम्य साहस निर्भीकता देशभक्ति चेतना का प्रतीक बताते हुए उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि भेंट की। राजेंद्र सिंह, डॉ वी पी सिंह, सरदार कुलबीर सिंह, महेंद्र स्वामी, नवजोत सिद्धू, अजय गिल, हरीश कुमार, पप्पू ,भगवान दास शर्मा, विकास कुमार वर्मा, अजय कुमार शर्मा, संजय शर्मा, अभिषेक आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं विहिप जिलाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने की। संचालन सरदार कुलबीर सिंह ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!