संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा का मुरादाबाद में भव्य स्वागत, 25 अगस्त को होगा समापन



मुरादाबाद। महान संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही कलश यात्रा सोमवार को नगर विधानसभा के मध्य नगर मंडल के वार्ड-47 स्थित जाटव बस्ती के शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया और विधि-विधान से पूजन किया।


यह कलश यात्रा संत रविदास जी महाराज की जन्मस्थली क्षीर गोवर्धनपुर, बनारस से शुरू हुई थी। भाजपा जिला अध्यक्ष के माध्यम से विभिन्न जिलों में पहुंचती हुई यात्रा ने 25 दिन पूरे किए हैं। यात्रा के दौरान महानगर के विभिन्न मंदिरों में कलश का पूजन एवं स्वागत किया गया। 25 अगस्त को यात्रा का समापन प्रस्तावित है।


पार्षद ने पूरे रास्ते पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


वार्ड-47 के पार्षद एवं वर्तमान उपसभापति डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कलश यात्रा का पूरे रास्ते पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शिव मंदिर पहुंचने के बाद क्षेत्रवासियों ने कलश का पूजन किया और संत रविदास जी के आदर्शों को याद किया।


पूजन के बाद भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य किशन लाल जाटव ने उपस्थित लोगों को संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी भेदभाव के विरोधी थे और उनकी दृष्टि में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं था। उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही मानवता और समानता का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। समाज में आपसी भाईचारा और समरसता बनाए रखने के लिए उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।


महिला मंडल ने भी किया भव्य स्वागत


शिव मंदिर सागर सराय में कलश यात्रा का महिला मंडल की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती दीपा ने किया। इस दौरान तन्नू, प्रवेश, अनीता, मोना, दीपा देवी, प्रवेश देवी, सावित्री देवी, माया, गीता, उर्मिला, अंजू, रेखा, मोना, सपना और आशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद


कार्यक्रम के संयोजक मध्य नगर मंडल अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह तथा सहसंयोजक मुकेश यादव रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूर्य मोहन शमशेरी, पार्षद एवं उपसभापति डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री दीपक धवन, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, मनीष रस्तोगी, विक्की अग्रवाल तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री प्रसून माथुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय क्षेत्रवासियों में मुकेश सागर, रवि सागर, संजू सागर, दिनेश सागर, सनी सिंह, धर्मेंद्र सागर, अरविंद सागर, अमित सागर, शुभम सागर, आदित्य सागर, हैप्पी सागर और आशीष सागर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


कलश यात्रा के दौरान संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। 25 अगस्त को यात्रा के समापन के साथ इस 25 दिवसीय आयोजन का अंतिम चरण पूरा होगा।





error: Content is protected !!