संभल में नगर पालिका के पुराने नलकूप को हटाने का मामला गरमाया, नामित सदस्य ने एसडीएम से की जांच की मांग

संभल। संभल नगर पालिका के नामित सदस्य सैयद शान अली ने उप जिलाधिकारी निधि पटेल को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका की संपत्ति बताए जा रहे एक पुराने नलकूप को हटाए जाने के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, जिलानी स्कूल/मदरसा के सामने स्थित एक सरकारी नलकूप वर्ष 2019 तक संचालित होता रहा और वह आज भी नगर पालिका के संपत्ति रजिस्टर में दर्ज है। नलकूप खराब होने के बाद मदरसा की सुंदरता प्रभावित होने की बात कहकर उसे हटाने की कोशिश की गई।सैयद शान अली का आरोप है कि मदरसा प्रबंधन और नगर पालिका के कुछ लोगों की मिलीभगत से उक्त स्थान को अभिलेखों में चबूतरा दर्शाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए 22 नवंबर 2025 को टेंडर जारी किया गया। उनका कहना है कि जब नलकूप को तोड़ा जाने लगा तो स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कार्य रोक दिया गया था।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि हाल ही में दोबारा कार्य शुरू कर नलकूप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया तथा लगभग 40 से 50 हजार ईंटें और अन्य सामग्री मौके से हटा ली गई। आरोप है कि यह सामग्री नियमानुसार नगर पालिका में जमा कराई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।नामित सदस्य ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!