पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और जौहर विश्वविद्यालय कार्रवाई के विरोध में सपा का धरना

अंबेडकर पार्क में जुटे विधायक और पदाधिकारी, राष्ट्रपति के नाम भेजा गया ज्ञापन

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।धरने में शामिल नेताओं ने पेपर लीक की घटनाओं, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने के दौरान कथित लाठीचार्ज तथा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए तथा छात्रों और शिक्षा संस्थानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

धरने में शामिल नेताओं ने पेपर लीक की घटनाओं, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने के दौरान कथित लाठीचार्ज तथा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए तथा छात्रों और शिक्षा संस्थानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। साथ ही जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में कानून के अनुरूप और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने की मांग की।

धरना- प्रदर्शन में कुंदरकी के विधायक नासिर कुरैशी, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, कांठ विधायक कमाल अख्तर, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, पूर्व विधायक शुऐब हसन पाशा, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, नाग भारती, दुर्गा शर्मा, संजीव चौधरी, अथर अंसारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय भटनागर, जिला सचिव फुरकान अली, असलम पाशा, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!