लखनऊ अग्निकांड: शिवसेना ने मृत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 50 लाख मुआवजे की मांग

लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को शिवसेना ने दी श्रद्धांजलि, 50 लाख मुआवजे की मांग
सबहेड
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर किया शोक व्यक्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
लव इंडिया, मुरादाबाद।
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में विद्यार्थियों की मौत पर युवा शिवसेना विद्यार्थी सेना और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस संबंध में लाइनपार चौकी बस्ती क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही गायत्री मंत्र का पाठ कर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि लखनऊ में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस दुर्घटना में कई होनहार विद्यार्थियों की असमय मृत्यु हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि शिवसेना महानगर, जिला और विभिन्न तहसीलों में भी ऐसे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
वीरेंद्र अरोड़ा ने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की।


श्रद्धांजलि सभा में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, रोहित, उमेश ठाकुर, अंकित, कैलाश, मनीष, तिलक राज शर्मा, पंकज पाल, राजपाल, तेजपाल सैनी, सुरेश सैनी सहित अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!