UP की Bureaucracy में फेरबदल के संकेत, ACS से लेकर DM तक पर चर्चा


उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही राज्य सरकार ब्यूरोक्रेसी में व्यापक फेरबदल कर सकती है। अपर मुख्य सचिव (ACS), मंडलायुक्त (कमिश्नर) और जिलाधिकारियों (DM) के स्तर पर कई अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं जोरों पर हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कुछ जिलों में प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा के बाद अधिकारियों के प्रदर्शन को लेकर शासन स्तर पर असंतोष जताया गया है। इसके चलते कुछ जिलाधिकारियों को हटाया जा सकता है या उनका स्थानांतरण संभावित है।

इसी तरह, मंडल स्तर पर भी कुछ कमिश्नरों के कामकाज को लेकर सवाल उठे हैं, जिससे उनके स्थानांतरण की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं अपर मुख्य सचिव स्तर के कुछ वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस बीच यह चर्चा भी जोरों पर है कि प्रदेश के मुख्य सचिव के पद को लेकर भी मंथन चल रहा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि उच्च स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी है, जो अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक हो सकती है।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!