रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट की बैठक में सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

डीजीएनडी रोटेरियन प्रितिश सिंह रहे मुख्य अतिथि, क्लब की गतिविधियों और सेवा कार्यों की सराहना

लव इंडिया, मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट के वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शनिवार को टेम्पटेशन पार्टी हॉल में क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के डीजीएनडी रोटेरियन प्रितिश सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नलिन अग्रवाल, क्लब सचिव रोटेरियन ज्ञान प्रकाश, रोटेरियन डॉ. राकेश सिंघल, रोटेरियन पीडीजी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, रोटेरियन एमपी सिंह, डॉ. एनी रजनी सिंह सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

बैठक के दौरान क्लब सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेबी प्रनिका की डांस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा डॉ. रजनी सिंह की मोनो एक्ट प्रस्तुति तथा सरप्राइज पैकेज के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में एक कॉमेडी स्किट भी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही म्यूजिकल गेम, तीज, हाउजी सहित कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया।

सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश

मुख्य अतिथि डीजीएनडी रोटेरियन प्रितिश सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में रोटरी के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।

क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में अध्यक्ष रोटेरियन नलिन अग्रवाल, सचिव रोटेरियन ज्ञान प्रकाश, पीडीजी राकेश सिंघल, पीडीजी प्रवीण अग्रवाल, रोटेरियन राजीव अग्रवाल, रोटेरियन नीरज अग्रवाल, रोटेरियन मुकेश त्यागी, रोटेरियन राजेश चौधरी, रोटेरियन कमल कुमार, रोटेरियन डॉ. एमपी सिंह, रोटेरियन संजय अग्रवाल, रोटेरियन विवेक अग्रवाल, रोटेरियन अनुराग थापन, रोटेरियन निशि विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों और सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया।

error: Content is protected !!