गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिए युवा शिवसेना ने शुरू की एंबुलेंस सेवा
लव इंडिया, मुरादाबाद। गरीब और असहाय लोगों की मदद के उद्देश्य से युवा शिवसेना की ओर से एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। स्टेशन रोड स्थित शिवसेना के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने विधि-विधान से बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर तिलक कर तथा भगवा ध्वज लहराकर एंबुलेंस का उद्घाटन किया।इस अवसर पर शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजसेवा को बताया संगठन की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश दुबे ने मुरादाबाद शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस की सेवा के लिए शुरू की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करना समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को सेवा कार्य जारी रखने और हिंदुत्व की विचारधारा के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए बधाई दी।राजेश दुबे ने कहा कि मुरादाबाद में शिवसेना द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत और अनिल देसाई सहित वरिष्ठ नेताओं तक कार्यक्रम और संगठन की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने की बात कही।
जिला प्रमुख ने किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने राजेश दुबे को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर, शॉल और भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की बधाई दी गई।वक्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस का उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को आवश्यकता के समय मदद उपलब्ध कराना है।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, जीतू प्रजापति, राहुल सिंह, टिंकू सैनी, हर्ष सिंह, सुरेश सैनी, उमेश ठाकुर, नितेश, अशोक सैनी सहित अन्य शिवसैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश ने किया।कार्यक्रम में संगठन की ओर से एंबुलेंस सेवा को जनसेवा के लिए समर्पित किए जाने की बात कही गई।
