constable recruitment exam के मद्देनज़र Railway ने बढ़ाई यात्रियों की सुविधा, कई trains में अतिरिक्त Coach लगाए जाएंगे


लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने विभिन्न प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की घोषणा की है ताकि परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों और आम यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्लीपर कोच लगाए जाने की व्यवस्था जून माह के मध्य तक लागू रहेगी


मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ की संभावना को देखते हुए कई ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरक्षण की सुविधा में भी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आनंद विहार-जलालाबाद, दिल्ली-मुरादाबाद, अयोध्या कैंट-दिल्ली, वाराणसी-बरेली तथा आनंद विहार-गाजीपुर सिटी मार्ग की प्रमुख ट्रेनों में निर्धारित अवधि तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था जून माह के मध्य तक लागू रहेगी।

आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव


रेल प्रशासन का कहना है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जिलों में आने-जाने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेलवे लगातार यात्रियों की मांग और भीड़ का आकलन कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।


इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच


04008 आनंद विहार टर्मिनल–जलालाबाद (06 जून से 13 जून)
04007 जलालाबाद–आनंद विहार टर्मिनल (07 जून से 14 जून)
14207 मुरादाबाद–दिल्ली (13 जून से 19 जून)
14208 दिल्ली–मुरादाबाद (16 जून से 22 जून)
14205 अयोध्या कैंट–दिल्ली (15 जून से 21 जून)
14206 दिल्ली–अयोध्या कैंट (14 जून से 20 जून)
14235 वाराणसी–बरेली (08 जून से 15 जून)
14236 बरेली–वाराणसी (09 जून से 16 जून)
22420 आनंद विहार टर्मिनल–गाजीपुर सिटी (13 जून से 18 जून)
22419 गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल (14 जून से 19 जून)
रेलवे की इस पहल से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!