महापौर विनोद अग्रवाल के तीसरे कार्यकाल का तीसरा साल भी बेमिसाल: अब तीन जुलाई तक लगेगी जन चौपाल

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने तीसरे कार्यकाल के तीसरे वर्ष में जनसंपर्क और जनसमस्याओं के समाधान को नई गति देने के लिए 8 जून से 3 जुलाई तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में “जन चौपाल” आयोजित करने की घोषणा की है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके घर के पास सुनना और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
बदलता मुरादाबाद, संवरता मुरादाबाद.. नारा नहीं, धरातल पर दिखाई देने वाली हकीकत

महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले वर्षों में मुरादाबाद नगर निगम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “बदलता मुरादाबाद, संवरता मुरादाबाद” केवल एक नारा नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाली हकीकत है। शहर में कराए गए विकास कार्यों ने मुरादाबाद की पहचान को नई दिशा दी है।
आस्था संग देश पर मर मिटने का भी संदेश दे रही नगर निगम
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विकसित हनुमान वाटिका, संविधान वाटिका और त्रिशूल युद्ध स्मारक जैसी परियोजनाएं केवल सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।
प्रदेश में राजस्व वसूली में अव्वल रहा मुरादाबाद

महापौर ने दावा किया कि पहली बार मुरादाबाद नगर निगम ने राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने में राजस्व वृद्धि की अहम भूमिका रही है।
पत्नी के मेयर बनने से लेकर आज तक का सफर किया याद
पत्रकार वार्ता के दौरान महापौर ने लगभग 25 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी वीना अग्रवाल के मेयर बनने के समय से लेकर वर्तमान तक शहर में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शहर की तस्वीर बदलने में जनता के सहयोग और नगर निगम की योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस साल दिसंबर के बाद पहचान नहीं पाओगे लाइनपार को

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद के लाइनपार क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सड़क ग्रिड योजना’ (CM Street Grid Plan) के तहत बुनियादी ढांचे के विकास कार्य चल रहे हैं। इनका उद्देश्य इलाके की सूरत बदलना और सुविधाओं को व्यवस्थित करना है। इस साल के दिसंबर तक समस्त कार्य पूरे हो जाएंगे और उसके बाद लोग इस इलाके को पहचान नहीं पाएंगे कि यह वही इलाका है, जहां वह रहते थे या फिर कहीं दूसरी जगह हो गए। कहा कि यही बदलते और सवारते मुरादाबाद का सार्थक परिणाम होगा।
जन चौपाल में पहुंचे, हर समस्या का होगा समाधान

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, जल निकासी, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट या अन्य किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा, जबकि शासन स्तर की समस्याओं को शासन को भेजकर समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चार प्रमुख जन चौपालों में वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे। इनमें आदर्श नगर, काशीराम नगर सहित प्रमुख वार्डों की चौपालें शामिल हैं।
3 जुलाई तक मुरादाबाद नगर निगम की जन चौपाल

8 जून से शुरू हो चुकी जन चौपाल 3 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित हो रही हैं।
08 जून 2026
वार्ड 12 (कटघर) – प्रेम नगर सात फाटा चौराहा
वार्ड 06 (जयंतीपुर) – मानवेन्द्रपुरी पार्क
वार्ड 09 (मानसरोवर) – पानी की टंकी
वार्ड 26 (नवीन नगर) – पुराना जनता इंटर कॉलेज
वार्ड 07 (नवीन नगर) – गज्जू भट्ठी
वार्ड 11 (सीतापुरी) – जाट सिंह की बैठक

09 जून 2026
वार्ड 01 (जिगर कॉलोनी) – गौतम बुद्ध पार्क
वार्ड 08 (झांझनपुर) – रसूल नगर मस्जिद
वार्ड 51 (रुस्तम नगर) – रुस्तम नगर मस्जिद
11 जून 2026
वार्ड 32 (कटघर जाट) – यादव चंचल भवन
वार्ड 16 (हरथला) – गंगा मंदिर
वार्ड 03 (रामगंगा विहार) – मानसरोवर पार्क
12 जून 2026
वार्ड 21 (लोदीपुर जाट) – लोदीपुर पार्क
वार्ड 58 (मक्कनपुर) – एमपी पब्लिक स्कूल
13 जून 2026
वार्ड 10 (गोविंदपुरा) – धर्मशाला
वार्ड 46 (काजीपुरा) – प्राथमिक विद्यालय
वार्ड 64 (देवापुर) – सब्जी मंडी चौराहा
वार्ड 37 (सराय) – सैफिया प्राथमिक विद्यालय

14 जून 2026
वार्ड 45 (हिंदू जाट) – गांधी आश्रम
वार्ड 59 (असालतपुरा) – ताज होटल वाली गली
15 जून 2026
वार्ड 02 (किशनपुरा) – आशा सोसाइटी के सामने
16 जून 2026
वार्ड 15 (हुसैनपुर) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 13 (दौलतबाग) – नायाब चौक
वार्ड 53 (जयंतिपुर) – रामपुर रोड कब्रिस्तान
वार्ड 27 (राजा नगर) – डिग्री कॉलेज के पास
17 जून 2026
वार्ड 63 (राजा नगर) – राजकीय धर्मशाला
वार्ड 60 (गांधी नगर) – पुलिस लाइन के पास
वार्ड 38 (नवाबपुरा) – आर्य समाज हॉल
वार्ड 40 (नवाबपुरा) – आजाद नगर

18 जून 2026
वार्ड 36 (इन्द्रानगर) – इन्द्रानगर
19 जून 2026
वार्ड 35 (खुशहालपुर) – शिव मंदिर के समीप
वार्ड 48 (जुड़िया) – पानी की टंकी के पास
20 जून 2026
वार्ड 42 (कटघर) – होली का मैदान
वार्ड 47 (मानसरोवर) – तुलसीपुर धर्मशाला
वार्ड 25 (मंडी चौक) – जनता इंटर कॉलेज
21 जून 2026
वार्ड 24 (पंडित नगला) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 31 (जिगर कॉलोनी) – नंद बाबा मंदिर
वार्ड 69 (कबीर नगर) – सनराइज पब्लिक स्कूल

22 जून 2026
वार्ड 43 (झांसी वाली गली) – सीएनजी पंप के निकट
23 जून 2026
वार्ड 14 (बांग्ला गांव) – सर्व धर्मशाला
वार्ड 25 (ईदगाह) – महिला थाना मैदान
वार्ड 65 (मिलक बेलदान) – महिला थाना के सामने
24 जून 2026
वार्ड 13 (बनियाठेर) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 17 (मझोला) – प्राथमिक विद्यालय
वार्ड 70 (लालबाग) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 55 (असालतपुरा) – याच की खेती क्षेत्र
25 जून 2026
वार्ड 29 (हुमायूं नगर) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 59 (असालतपुरा) – एमपी पब्लिक स्कूल

26 जून 2026
वार्ड 64 (बांग्ला गांव) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 68 (कटरा नजीर बेग) – क्षेत्रीय स्थल
वार्ड 30 (सूर्य नगर) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 57 (सूरजनगर) – एमपी पब्लिक स्कूल
27 जून 2026
वार्ड 49 (बेगमपुर) – बेगमपुर चौराहा
वार्ड 44 (पीतलबस्ती) – कॉलोनी मोड़
29 जून 2026
वार्ड 62 (मीनाक्षीपुरम) – गौड़वाल चौक
वार्ड 22 (दीनदयाल नगर) – एमपी पब्लिक स्कूल
30 जून 2026
वार्ड 50 (हिमगिरी कॉलोनी) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 66 (लालबाग) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 28 (प्रकाश नगर) – रवि साईं स्कूल

01 जुलाई 2026
वार्ड 33 (नवीन नगर) – एमपी पब्लिक स्कूल
वार्ड 34 (रामगंगा विहार) – स्टेडियम के निकट
वार्ड 35 (परशुराम नगर) – ब्लॉक रोड
02 जुलाई 2026
वार्ड 67 (कांशीराम नगर) – गर्ल्स हॉस्टल मैदान
वार्ड 06 (बंगलागांव) – मदर इंडिया पब्लिक स्कूल
03 जुलाई 2026
वार्ड 20 (हिंदू नगर) – रुद्राक्ष एन्क्लेव स्कूल
नगर निगम की अपील: नागरिक अपनी समस्याओं जैसे जलापूर्ति, सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, अतिक्रमण आदि से संबंधित शिकायतें जन चौपाल में दर्ज करा सकते हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
