मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को कामयाब बनाने को जुटें भाजपाई

लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को प्रस्तावित मुरादाबाद आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने की।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जनपद मुरादाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

बैठक में सभी मंडलों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के आह्वान किया गया।


बैठक में पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी,जिला महामंत्री नवीन चौधरी आदित्य शंख्यधर, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, चौधरी हुकुम सिंह, सत्येंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी,डॉयशवीर सिंह, मयूर भाटिया, जिला मंत्री विक्रांत चौधरी काशीष चौहान अर्पित चौहान रवि बॉक्सर, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्याम रुहेला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!