Karni Sena ने हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में West Bengal की Chief Minister Mamata Banerjee की ‘शव यात्रा’ निकाली

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। Karni Sena ने हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में West Bengal की Chief Minister Mamata Banerjee की राम नाम सत्य है ... के साथ प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’ निकाली और सामूहिक जय घोष किया कि मर गई रे मर गई रे ममता बनर्जी मर गई रे। बाद में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर शव का अंतिम संस्कार किया

करणी सेना के पदाधिकारी मुरादाबाद में कुछ इस तरह कलेक्ट्रेट पर लेकर पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतीकात्मक शव की अंतिम यात्रा

सोमवार को मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेन्द्र सिह राणा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध की आढ़ में किए जा रहे हिन्दुओं के नरसंहार एवं दंगों को रोकने में विफल ममता सरकार की मुखिया पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली और बाद में कुछ ही दूरी पर ममता बनर्जी के प्रतीकात्मक शव का दहन किया। साथ ही, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से ममता सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

शव यात्रा के बाद कलेक्ट्रेट गेट पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतीकात्मक शव को नारेबाजी के साथ दहन करते करणी सेना के पदाधिकारी

इस दौरान ठाकुर योगेंद्र सिह राणा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करनी सेना), चेतन्यू सिह राणा (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ठा० भुकेश सिहे (जिलाध्यक्ष) कुनाल गौतम (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा) अंकित चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) अमित सिह (जिलाध्यक्ष युवा) अभिरित प्रताप सिहं (प्रदेश मंत्री युवा) प्रिंस ठाकुर, अनमोल प्रजापति, आकाश, विक्कीठाकुर, गुड्डू राजपूत, रामफल बोबी ठाकर, ओभवीर राजपूत, वासुदेव, आशुतोष, विभांशु ठाकर, विजय पाल, दिनेश, उपित भादव, राहुल सैनी, राकेश, आकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

शव यात्रा के बाद करणी सेना के पदाधिकारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शव को मुरादाबाद कलेक्ट्रेट गेट पर रखे हुए
पुतला दहन के बाद संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देते करणी सेना के पदाधिकारी

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!