BJP ने चलाया 10 मंडलों में घर-घर संपर्क अभियान

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यमंत्री योगी सरकार के सफलता पूर्वक आठ वर्ष पूर्ण होने पर महानगर के सभी 10 मंडलों में घर घर संपर्क अभियान चलाया।


भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के सेवा,सुरक्षा और सुशासन के सफलता पूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर महानगर के सभी दस मंडलों में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ पर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया गया जिसमें केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में 8 वर्षों में किए गए कार्य का लेखा-जोखा का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा।


इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी लाइनपार मंडल के वार्ड नं० 29 में मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष गिरीश भडूला,पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा,पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेश सैनी, संजीव चौहान प्रीति कश्यप पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जन सम्पर्क कर भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों का लेखा जोखा रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से प्रस्तुत किया।

चंदनगर मंडल के बुद्धि विहार फेस 2 मुख्य अतिथि जयपाल सिंह व्यस्त ने मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ,पार्षद कविता गुप्ता,सौरभ मंगू, प्रमोद शर्मा, लाकडी फाजलपुर में मुख्य अतिथि पूर्व बाल संरक्षक आयोग अध्यक्ष विशेष गुप्ता पूर्व पार्षद अशोक सैनी, प्रकाश यादव और बैंक कालोनी में महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन, मुकेश भारद्वाज, पार्षद गीता शर्मा, पूर्व पार्षद द्रोपा देवी आदि रही।


रामगंगा विहार मंडल के शक्ति केंद्र दीनदयाल नगर के साईं मंदिर रोड मार्केट में महानगर मंत्री सुनीता शर्मा,अजय वर्मा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, विनीता मल्होत्रा, मयंक कश्यप,प्रवीण वोरा,सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा,अनूप मल्होत्रा, राजीव गुप्ता आदि रहे। दस सराय मंडल के जयंतीपुर गोबिंद नगर में महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी, मंगल सिंह राजपूत,ऋषि भारद्वाज आदि।

सेहल मंडल में ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह,महानगर मंत्री गेत्रपाल सिंह आदि ने मंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जन संपर्क कर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी द्वारा 8 वर्षों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा एवं कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति पर चलते हुए नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को नवीन ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है एवं 2027 के चुनाव में भाजपा को वोट करने का अनुरोध किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!