UPPCL: विरोध के चलते स्मार्ट विद्युत मीटर नहीं लगेंगे अधिकारी-कर्मचारी व पेंशनर्स के आवासों पर

Employees Joint Sangharsh Samiti: लव इंडिया, मुरादाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की एक सभा निजीकरण एवं अधिकारियों/कर्मचारियों/ पेंशनर्स के आवासों पर मीटर लगाने के विरोध में विद्युत नगरीय परीक्षण खंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। सभा में सभी ने विद्युत अधिकारी/कर्मचारी/पेंशनर्स के आवासों पर मीटर लगाने का पुरजोर विरोध किया। इस सम्बन्ध में मुख्य अभियंता, एवं मीटर खंड के अधिकारियों से वार्ता की , जिसमें उन्होंने मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने का आश्वासन दिया।

विरोध प्रदर्शन में निम्न पदाधिकारियों ने शिरकत की ई प्रवीन कुमार , संयोजक , जितेंद्र गौड, एस एस यादव , एस पी सिंह , संजय चित्रा, मनोज भारद्वाज, सुशील कुमार ,अशोक गुप्ता,एस के सेन गुप्ता, अरुण भट्ट , नवीन गुप्ता, बिजेंद्र कुमार , राजेंद्र सिंह ,अजीत शर्मा, सुभाष शर्मा, आदि
संजय चित्रा, क्षेत्रीय सचिव, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, मुरादाबाद।