श्री उम्मेद राय इंटर कॉलेज हयातनगर में धूमधाम के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
लव इंडिया संभल। हयात नगर में 80 व स्वतंत्रता दिवस श्री उम्मेद राय इंटर कॉलेज हयात नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कॉलेज के प्रबंधक श्री काजल दीप वार्ष्णेय एडवोकेट उप प्रबंधक श्री हितेंद्र कुमार वार्ष्णेय प्रबंध समिति सदस्य श्री नरेंद्र सिंह एडवोकेट नवरत्न वार्ष्णेय तथा कॉलेज प्रधानाचार्य श्री नवल कुमार गुप्ता सहित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
इस दौरान कॉलेज में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन भी हुआ कॉलेज के बच्चों ने प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति पर आधारित कलाकृतियां नृत्य कर पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ गणमान्य लोग उपस्थित थे कॉलेज के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देने पर कॉलेज प्रबंधक काजल दीप वार्ष्णेय एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
