NEET (UG)-2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब विवरण दर्ज करने का पोर्टल खुला
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा के लिए पात्र PwD/PwBD (दिव्यांग) अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्क्राइब विवरण दर्ज करने का पोर्टल खोल दिया है।

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थी 9 जून 2026 से 12 जून 2026 रात 11:50 बजे तक अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन PwD/PwBD अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होगी जो परीक्षा में स्क्राइब सुविधा प्राप्त करने के पात्र हैं।
अभ्यर्थियों को इसके लिए NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवारों के होम पेज पर दिखाई देने वाले ‘Register Scribe Details’ विकल्प पर क्लिक कर स्क्राइब संबंधी जानकारी भरनी होगी। विवरण जमा होने के बाद यह जानकारी आवेदन पत्र और कन्फर्मेशन पेज पर भी दिखाई देगी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें। किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर अभ्यर्थी एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 एवं 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि NEET (UG)-2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
