मुख्यमंत्री के मुरादाबाद दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 29 जून सुबह 10 बजे से 30 जून तक बदले रहेंगे रूट

लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून के प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है। शहर में वीवीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए 29 जून सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने आमजन से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

रोडवेज बसों का डायवर्जन

  • बिजनौर एवं धामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें रोडवेज चौराहा–बागड़पुर बाईपास–टीएमयू–राष्ट्रीय राजमार्ग-09–जीरो प्वाइंट दलपतपुर–काशीपुर तिराहा–हनुमान मूर्ति मार्ग से रोडवेज बस स्टेशन पहुंचेंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
  • दिल्ली एवं अमरोहा की ओर से आने वाली रोडवेज बसों का संचालन जीरो प्वाइंट पाकबड़ा–राष्ट्रीय राजमार्ग-09–जीरो प्वाइंट दलपतपुर–काशीपुर तिराहा–हनुमान मूर्ति मार्ग से रोडवेज बस स्टेशन तक किया जाएगा तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सभी भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

धारक नगला, इस्लामनगर चौराहा, जीरो प्वाइंट पाकबड़ा, अगवानपुर तथा शेरवा चौराहा की ओर से शहर आने वाले भारी वाहनों को बाहरी वैकल्पिक मार्गों (बाईपास/राष्ट्रीय राजमार्ग-09) से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा, ताकि शहर में यातायात का दबाव कम रहे और वीवीआईपी आवागमन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन की जानकारी प्राप्त कर लें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

error: Content is protected !!