शिवसेना की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन का ऐलान

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के कार्यालय पर आज Shiv Sena की विद्यार्थी सेना और युवा शिवसेना के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

सरकारी विभागों में कथित लूट को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया

बैठक में जिले में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह प्रकरणों में अनियमितता तथा अन्य सरकारी विभागों में कथित लूट को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शिवसेना द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है।

शिवसेना जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी

इसके तहत महानगर के प्रत्येक क्षेत्र, गांव, तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिवसैनिक जन जागरण अभियान चलाएंगे और आम जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिवसेना जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करेगा


महानगर प्रमुख कमल सिंह राव और युवा शिवसेना के पदाधिकारी मुदित उपाध्याय ने भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष शिवसेना की प्राथमिकता है और संगठन सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करेगा।


बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी


वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, प्रदीप सिंह, नितेश कुमार, राजीव राठौर, जीतू भाई, अमन सिंह, महेश कुमार, सुरेश सैनी, चंचल भाई सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!