रेल यात्रियों के लिए राहत: स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। एक ओर उदयपुर सिटी–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली और अयोध्या रूट की चार ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
उदयपुर–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
उत्तर रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन संख्या 09609/09610 (उदयपुर सिटी–योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी) के संचालन में विस्तार किया गया है।ट्रेन संख्या 09609 (उदयपुर सिटी–योग नगरी ऋषिकेश) प्रत्येक मंगलवार को 7 जुलाई, 14 जुलाई, 21 जुलाई और 28 जुलाई 2026 को संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09610 (योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी) प्रत्येक बुधवार को 8 जुलाई, 15 जुलाई, 22 जुलाई और 29 जुलाई 2026 को चलेगी। रेलवे का कहना है कि इस विस्तार से उत्तराखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
चार ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच

मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है—14207 मुरादाबाद–दिल्ली : 7 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक14208 दिल्ली–मुरादाबाद : 10 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक14205 अयोध्या कैंट–दिल्ली : 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक14206 दिल्ली–अयोध्या कैंट : 8 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तकरेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी।
वाणिज्य महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकती है।
