फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, 27 फरवरी प्रस्तावित रिलीज पर जताई आपत्ति

लव इंडिया, मुरादाबाद। प्रस्तावित फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को शहर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में यादव समाज में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म की कहानी जातीय एवं धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। उन्होंने 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में क्या कहा गया..?


प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता संदीप तोमर हैं और इसमें मुख्य भूमिका में एक यूट्यूबर प्रगति तिवारी नजर आ रही हैं। ज्ञापन में आशंका जताई गई कि फिल्म की कथावस्तु से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम संबोधित है, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।


धरना-प्रदर्शन में क्या रहे मुद्दे…?


धरना दे रहे लोगों का कहना था कि किसी भी फिल्म या वेब कंटेंट को रिलीज से पहले उसकी सामग्री की संवेदनशीलता का परीक्षण होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक फिल्म की विषयवस्तु की जांच न हो, तब तक उसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी शांतिपूर्ण विरोध जारी रखा जाएगा।


कानून व्यवस्था पर नजर


त्योहारों के नजदीक और रिलीज डेट करीब होने के कारण प्रशासन ने एहतियातन स्थिति पर नजर रखने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की जा रही है।

यादव समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे

इस दौरान, सदस्य जिला पंचायत अजय वीर यादव,दुर्गा शर्मा, सुनील, विशंभर यादव, अनिल यादव, चंचल यादव, अंशु यादव, शैंपू यादव, विकास शर्मा, रवि यदुवंशी व अन्य यादव समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!