मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप, सीएम से शिकायत के बाद शपथ पत्र देकर जांच की मांग

उमेश लव, मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर लाइन पार्क निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। लक्ष्मण सिंह ने तीन दिन पहले लखनऊ जाकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था।

पत्रकारों से बातचीत करता लक्ष्मण सिंह


इसके बाद 4 फरवरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लक्ष्मण सिंह ने शपथ पत्र देकर आरोपों की पुष्टि की और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल और चिकित्सा अधीक्षक ताजपुर माफी डॉ. अमित सक्सेना ने मिलीभगत कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है और फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर व निजी अस्पताल खुलवाकर पार्टनरशिप के माध्यम से मोटी कमाई की है।


🔹 आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप


शपथ पत्र में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों की जीवनशैली, संपत्तियां और निवेश उनकी वैध आय से कहीं अधिक हैं। आरोप है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई संपत्तियां इन अधिकारियों के नाम या बेनामी रूप से दर्ज हैं।

🔹 अवैध अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटरों को संरक्षण


लक्ष्मण सिंह का कहना है कि जनपद में दर्जनों अवैध अस्पताल, क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग के ये अधिकारी कार्रवाई नहीं करते बल्कि संरक्षण देते हैं।


🔹 पार्टनरशिप के जरिए कमाई


आरोप है कि कई निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों में इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साझेदारी है। लाइसेंस दिलाने और निरीक्षण में राहत देने के बदले मोटी रकम वसूली जाती है।

🔹 टेंडर और खरीद प्रक्रिया में अनियमितता


जिला अस्पताल व अन्य सरकारी संस्थानों में दवाइयों और उपकरणों की खरीद में चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

आयुष्मन्न हॉस्पिटल पर कार्रवाई का फाइल फोटो


🔹 खुद लक्ष्मण सिंह का अस्पताल सील


इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि लक्ष्मण सिंह स्वयं लगभग चार माह पहले तक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के पास स्थित आयुष्मान अस्पताल के संचालक थे, जिसे शिकायत के बाद प्रशासन ने सील कर बंद कर दिया था।
लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उनका अस्पताल बंद होना यह साबित करता है कि कार्रवाई संभव है, लेकिन बड़े अधिकारियों पर हाथ डालने से बचा जा रहा है।

🔳 मेरे रहते लक्ष्मण सिंह का आयुष्मन्न अस्पताल नहीं खुलेगा: सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह

डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ


डॉ. कुलदीप सिंह ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि लक्ष्मण सिंह बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके रहते लक्ष्मण सिंह का आयुष्मन्न अस्पताल दोबारा नहीं खुलेगा। लक्ष्मण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और यह मामला हाईकोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है।

🔳 डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल बोले- जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी

डॉ. संजीव बेलवाल डिप्टी सीएमओ


डॉ. संजीव बेलवाल ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को निराधार बताया।
उन्होंने कहा कि उनका बेटा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है, लेकिन वह भी सरकारी कोटे से पढ़ाई कर रहा है। किसी भी स्तर से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!