मेरठ में अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा राष्ट्र की एकता का संदेश, VHP-बजरंग दल ने लिया संकल्प
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन जीजी फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक, महानगर अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल वर्मा और महानगर मंत्री पवन कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने किया।

मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक ने कहा कि अखंड भारत संकल्प दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता, गौरवशाली विरासत और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की संस्कृति, परंपरा, ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभावना से है।उन्होंने 1947 के विभाजन को ऐतिहासिक रूप से पीड़ादायक घटना बताते हुए कहा कि अखंड भारत का विचार किसी व्यक्ति या समाज के विरुद्ध नहीं, बल्कि साझा सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

हरीश कौशिक ने युवाओं से जाति, क्षेत्र और भाषा के भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को ज्ञान, संस्कार, शक्ति और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता और अखंडता, संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के समापन पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरवीर पाठक, उज्ज्वल तायल, विशाल धानक, पायल कुच्छल, अंकुर शर्मा, अमित, दीपांशु वशिष्ठ, प्रिंस, नकुल, सुमित बजरंगी सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जारीकर्ता
आकाश प्रजापति
महानगर प्रचार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद मेरठ 8266028913
