निषाद राज की जयंती पर Suheldev Bharatiya Samaj Party ने निकाली रैली

लव इंडिया, मुरादाबाद। 5 अप्रैल को भगवान महर्षि कश्यप और भगवान गुह्यराज निषाद जी की जयंती को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा खूब धूमधाम से रैली निकाल कर मनाया गया।

भगवान महर्षि कश्यप और भगवान गुह्यराज निषाद जी को जिला अध्यक्ष रवि चौधरी के साथ कश्यप समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए भगवान को याद किया। साथ ही जिला अध्यक्ष रवि भैया द्वारा कश्यप समाज के साथ जुड़कर गले मिलते हुए जयंती को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, संगठन मंत्री अमित चौधरी, राहुल ठाकुर कोषाध्यक्ष, प्रशांत सिंह, आर्यन, आशु चौधरी, आकाश कश्यप, राम लखन कश्यप, हरिराम कश्यप प्रधान जी, रवि कश्यप, सोनू कश्यप, गौरव कुमार प्रमुख महासचिव , आकाश कुमार तथा अन्य कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
जय सुहेलदेव।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!