दिव्य एवं भव्य गारुणी रथ यात्रा में श्री कल्कि जी के जयकारों से गुंजायमान हुआ संभल नगर

लव इंडिया संभल। श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा आयोजित 66 वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव कार्यक्रम में आज प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर,( कोट पूर्वी) से भगवान श्री कल्कि जी की अलौकिक, भव्य एवं दिव्य रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। जिसमें कल्कि जी के जयकारों से संभल गूंजायमान हो गया।


प्रातःकाल से ही भगवान कल्कि जी की जयंती पर मंदिर में आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के जगमोहन को फूलों और लाइटों से सजाकर भगवान श्री कल्कि का भव्य श्रृंगार किया गया। जिससे उनके सुंदर व अलौकिक स्वरूप के समस्त श्रद्धालुओं को दर्शन हुए। इसके बाद श्री कल्कि भगवान जी के महामंत्र की महापुकार
जय कल्कि जय जगतपते,
पद्मावती जय रमापते
का जाप किया गया।

भक्तिमय व धार्मिक कार्यक्रम की कड़ी में आगे सुंदरकांड एवं श्री कल्कि चालीसा का पाठ किया गया और भक्तों द्वारा भगवान श्री कल्कि के कलयुग में अति शीघ्र प्रकट होने का आह्वान किया गया।
तद्उपरांत भजन संकीर्तन के रूप में भगवान श्री कल्कि जी के भक्तों के द्वारा सुंदर- सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए ,जिसमें मुख्य रुप से दिल्ली से आए भजन सम्राट चन्द्र मोहन शर्मा, पदमशरण गोयल , आयुष गोयल, हरीन गर्ग, सचिन शर्मा,कनिका भारद्वाज, सरोज कुमार,आदि ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संकीर्तन के दौरान सुनाया गया यह भजन-
आओ नाथ प्रकट्टो नाथ केशव माधव कल्कि कल्कि,
लगे रहो कल्कि के प्यारे सतयुग की तैयारी में, धूम मचा दो कल्कि के आने की दुनिया सारी में
इस भजन ने कल्कि भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।

इसके अतिरिक्त आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक श्री कल्कि जी की भव्य गारूणी रथ रही जिसका पूजन पंडित नरेंद्र प्रसाद शर्मा के सानिध्य में डॉ० अरविंद गुप्ता, श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के संरक्षकों एवं अतिथियों द्वारा किया गया तदुपरांत मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा रथ में विराजमान श्री कल्कि भगवान एवं मां पद्मा जी की आरती की गई थे तत्पश्चात नगर भ्रमण के लिए भव्य गारूणी रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौराननगर के अन्य गणमान्य अतिथि व कल्कि सैनिक उपस्थित रहे।


शुभारंभ के पश्चात नगरवासियों के दर्शन हेतु भव्य गारुणी रथयात्रा श्री कल्कि विष्णु मंदिर से प्रारंभ होकर डाकखाना रोड, टंडन चौराहा, सर्राफा बाजार मोहल्ला ठेर ,छंगामल की कोठी ,आर्य समाज रोड, एजेंटी चौराहा, बाल विद्या मंदिर, शंकर चौराहा व रहट वाले मंदिर से रामलीला मैदान कोट पूर्वी से होती हुई पुनः मंदिर में जाकर संपन्न हुई ।
रथयात्रा भगवान श्री कल्कि जी की दिव्यज्योत और ढोल- ताशे ने कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक और भक्तिमय बना दिया।


भ्रमण के दौरान रथ यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई।
इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय व बाहर से आए कल्कि भक्तों ने श्री कल्कि जी की सेना चलीअन्य भजनों पर भगवान श्री कल्कि जी के प्रति आनंद की अनुभूति प्राप्त की।


मंदिर एवं नगर को फूलों और लाइटों के द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूलों की वर्षा की गई।
इस अवसर पर श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने कहा श्री कल्कि सेना द्वारा प्रत्येक वर्ष भगवान श्री कल्कि जी की जयंती पूर्ण उत्साह व उल्लास के साथ मनाई जाती है । जिसमें नगर, प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से कल्कि भक्त आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाकर धर्म लाभ कमाते हैं।
प्रशासन की मंदिर एवं रथ यात्रा के दौरान पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था रही, जिससे कार्यक्रम में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनी रही। साथ ही नगर पालिका के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरीके से दुरुस्त रही।
रथयात्रा में हजारों की संख्या में संभल के अतिरिक्त देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, लखनऊ, एटा, मैनपुरी ,मुरादाबाद, गाजियाबाद और देश के विभिन्न स्थानों से कल की भक्त उपस्थित रहे।


इस दौरान नमन भारद्वाज, आचार्य पंडित शोभित शास्त्री,ऋषभ श्रीवास्तव , , कुशल मदान, उज्ज्वल सक्सेना , कृष्ण प्रसाद मिश्र, कुलदीप कुमार गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, रानू गुप्ता, अक्षय शर्मा ( मोंटी) ,वैभव शर्मा, हिमांशु कश्यप, नवीन सक्सेना, प्रभु शुक्ला, अर्जुन, मनोज, यश गुप्ता, अनुराग रस्तोगी,आकाश चौहान शशांक शर्मा, संजू कश्यप, संजय गुप्ता पोली, सुषमा गुप्ता,सुभाष खन्ना, नीलम वार्ष्णेय, सुषमा गुप्ता,निरुपमा गोयल, राजवीर सिंह, राहुल शर्मा,प्रियांशु शर्मा, प्रियांशु अग्रवाल, अनुज शर्मा, पीयूष वर्मा,पलाश शर्मा, अमित पवार, सूर्यांश गुप्ता, आशू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!