कल्कि नगरी में हर्ष और उल्लास के बीच निकली श्री राम बारात, जगह-जगह पुष्पों से किया स्वागत

लव इंडिया संभल। 26 सिंतबर को श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम बारात की शोभायात्रा निकाली गई।
आज कल्कि नगरी संभल में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा, क्योंकि राजा दशरथ के प्रिय पुत्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की बारात कल्कि नगरी में निकाली गई।


सर्वप्रथम नगर के शंकर चौराहा स्थित मानस मंदिर में शोभा यात्रा की विधिवत पूजा अर्चना पं० अवनीश शास्त्री द्वारा की गई । इस दौरान प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ० अरविंद गुप्ता ,भाजपा के जिला अध्यक्ष चौ० हरेंद्र सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल एवं प्रबंधक वैभव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नारियल फोड़कर श्री राम बरात की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।


शोभा यात्रा में भगवान श्री गणेश जी की झांकी, शिव तांडव, योगी शंकर की झांकी, बाहुबली हनुमान की झांकी, काली का अखाड़ा, मां दुर्गे की झांकी, राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका, शेषनाग की झांकी, भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता का स्वरूप साथ लक्ष्मण, भरत और गुरु के स्वरूप में रामलीला मंचन के कलाकार और बैंड बाजा मुख्य आकर्षण रहे।


शोभायात्रा शंकर चौराहा से प्रारंभ होकर बाल विद्या मंदिर, एजेंटी चौराहा, आर्य समाज रोड, छंगामल की कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, कोतवाली, टंडन का चौराहा, डाकखाना रोड से प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर से होती हुई, रामलीला मैदान कोट पूर्वी में संपन्न हुई, जहां भगवान श्री राम जी का मां सीता के साथ विवाह संपन्न हुआ।


शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा और जगह-जगह श्री राम बारात पर पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल बताया कि भगवान श्री राम की बरात धर्म, आदर्श और विजय की यात्रा हैं।


श्री राम और माता सीता का यह दिव्या मिलन संपूर्ण समाज को प्रेम, त्याग और आदर्श जीवन का संदेश देता है अर्थात हम सभी भगवान श्री राम जी के संपूर्ण चरित्र का अनुसरण रामलीला मंचन के माध्यम से करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता, कमल दिवाकर, उमेश सैनी, संजीव दिवाकर, अनुराग गुप्ता, पिंकू त्यागी, अनुराग गुप्ता, उमेश सैनी, शोभित शास्त्री, अमित गुप्ता, शोभित सर्राफ, शोभित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, उज्ज्वल सक्सेना,उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!