केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जिज्ञासा हॉस्पिटल में चिकित्सकों और प्रबुद्धजनों से किया संवाद
लव इंडिया मुरादाबाद। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को मुरादाबाद स्थित जिज्ञासा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के चिकित्सकों, प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए

हॉस्पिटल पहुंचने पर चेयरमैन डॉ. सी.पी. सिंह एवं वाइस चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए।
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने भी रखे विचार

इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला तथा जिलाध्यक्ष आकाश पाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखे।
संस्थान की सेवा भावना पर प्रकाश डाला वाइस चेयरमैन डॉक्टर यशवीर सिंह ने

कार्यक्रम में जिज्ञासा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अस्पताल की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और जनहित में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। वाइस चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने अस्पताल द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और संस्थान की सेवा भावना पर प्रकाश डाला।
कई चिकित्सक रहे मौजूद

इस दौरान अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राहुल कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करिश्मा सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शाकिर अरशद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सना इवात, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिद, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान तथा फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
हॉस्पिटल परिवार ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया

कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासा हॉस्पिटल परिवार की ओर से केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके आगमन को संस्थान के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण अवसर बताया।
