पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए लोकतंत्र का महापर्व शुरू

India Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति


लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है क्या आपने वोट डाला अगर नहीं तो जल्दी उठिए और चलिए मतदान केंद्र को क्योंकि आपका एक वोट देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकता है इसलिए कोई और काम करने से पहले मतदान कीजिए।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर 19 अप्रैल को यानि आज शुक्रवार को मतदान हो गया है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है और सैकड़ो केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लग गई है। इनमें मुरादाबाद, नगीना, बिजनौर, रामपुर व पीलीभीत की सीटें भी शामिल हैं।

इधर, मुरादाबाद में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे प्रथम मतदान कर, राष्ट्रीय महापर्व में आहुति प्रदत्त की। मानसरोवर स्कूल, नवीन नगर, सिविल लाइंस मुरादाबाद में प्रशासन और शासन की सुन्दर व्यवस्था में मतदान बहुत ही शान्ति एवं निर्विघ्न शुरू हुआ। धर्मगुरु आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने इस राष्ट्रीय महापर्व का शुभारम्भ अपने मताधिकार का ठीक 7 बजे प्रयोग कर शुभारम्भ किया।
देश को स्थिर, सुदृढ़, शक्तिशाली, कल्याणकारी, राष्ट्रवादी एवं सर्वजन हिताय वाली सरकार हेतु मतदान अवश्य करना चाहिए। ताकि हमारा देश शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक आदि समस्त क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर सकें।
वर्तमान समय विश्व में अराजकता, युद्ध, परस्पर वैमनस्य, प्रतिस्पर्धा, शत्रुता, कपटता एवं अविश्वास का वातावरण चारों ओर व्याप्त है। ऐसी विकट परिस्थितियों में हमारा भारत एक शक्तिशाली एवं सशक्त प्रहरी बनकर, विश्व को सुरक्षित भविष्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हम सब भारतवासियों को मिलकर इसमें तन मन धन से सर्वस्व अर्पण करना है। जिससे हमारे नेतृत्व को बल एवं सामर्थ्य की प्राप्ति हो।
हमारे मतदान से देश का वर्तमान एवं भविष्य दोनों को दिशा मिलती है। जनहित में हमें मतदान अवश्य करना चाहिए।
हमें पूर्ण विश्वास है कि भारत के राष्ट्रीय महापर्व का परिणाम सकारात्मक एवं सबके विकास वाला होगा। हमारी आंतरिक एवं बाहरी दोनों नीतियां से हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य स्वर्णिम बन जायेगा।

इधर ऑटो यूनियन के नेता मोहम्मद अयूब ने भी अपना मतदान कर दिया है और लव इंडिया नेशनल को अपनी सेल्फी भेजिए तो फिर आप किसके इंतजार में है तुरंत पहुंची है मतदान केंद्र और कीजिए वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *