उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक का 57.79% मतदान

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को शुरू हो गया। इसके साथ ही लोकतंत्र के इस उत्सव की शुरुआत हो गई। पहले चरण में राज्य के कुल 11 जिलों की 58 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान करीब दो करोड़ 27 लाख मतदाता कई महत्वपूर्ण लोगों की सियासी किस्मत पर मुहर लगाएंगे। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों की 58 विधानसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक कुल 35.03% मतदान हुआ। अब तीन बजे तक UP में 48.24% मतदान हुआ है। फिलहाल, शाम 5 बजे तक का 57.79% मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत : कुल प्रतिशतः 57.79%

1आगरा:- 56.61 %

2. अलीगण:- 57.25%

3. बागपत:- 61.35%

4. बुलंदशहर:- 60.52%

5. गौतम बुध्द नगर:- 54.77%

6. गाजियाबाद:- 54.77%

7. हापुड़ :- 60.50%

8. मथुरा:- 58.51%

9. मेरठ:- 58.52%

10. मुजफ्फरनगर:- 62.14%

11. शामली:- 61.78%

पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों की 58 विधानसभा सीटों में दोपहर 3 बजे तक कुल 48.24% मतदान हुआ। अभी तक शामली में सबसे ज्यादा 53.13% और सबसे कम गाजियाबाद में 44.88% मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने जारी किया अब तक होने वाले मतदान का प्रतिशत। आगरा में दोपहर 3 बजे तक 47.53% मतदान हुआ-अलीगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 45.89% मतदान हुआ-बागपत में दोपहर 3 बजे तक 50.21% मतदान हुआ-बुलंदशहर में दोपहर 3 बजे तक 50.81% मतदान हुआ-गौतमबुद्धनगर में दोपहर 3 बजे तक 48.29% मतदान हुआ-गाजियाबाद में दोपहर 3 बजे तक 44.88% मतदान हुआ-हापुड़ में दोपहर 3 बजे तक 51.67% मतदान हुआ-मथुरा में दोपहर 3 बजे तक 49.17% मतदान हुआ-मेरठ में दोपहर 3 बजे तक 47.86% मतदान हुआ-मुजफ्फरनगर में दोपहर 3 बजे तक 52.23% मतदान हुआ-शामली में दोपहर 3 बजे तक 53.13% मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक औसत मतदान – 20.03% तक हो चुका है। प्रथम 2 घंटों में मतदान 7.93% हुआ है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. डी. राम तिवारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों की 58 विधानसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक कुल 35.03% मतदान हुआ

अभी तक शामली में सबसे ज्यादा 41.16% और सबसे कम गौतमबुद्धनगर में 30.53% मतदान हुआ

निर्वाचन आयोग ने जारी किया अब तक होने वाले मतदान का प्रतिशत

आगरा में दोपहर 1 बजे तक 36.93% मतदान हुआ-

अलीगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 32.07% मतदान हुआ-

बागपत में दोपहर 1 बजे तक 38.01% मतदान हुआ-

बुलंदशहर में दोपहर 1 बजे तक 37.03% मतदान हुआ-

गौतमबुद्धनगर में दोपहर 1 बजे तक 30.53% मतदान हुआ-

गाजियाबाद में दोपहर 1 बजे तक 33.40% मतदान हुआ-

हापुड़ में दोपहर 1 बजे तक 39.97% मतदान हुआ-

मथुरा में दोपहर 1 बजे तक 36.26% मतदान हुआ-

मेरठ में दोपहर 1 बजे तक 34.51% मतदान हुआ-

मुजफ्फरनगर में दोपहर 1 बजे तक 35.73% मतदान हुआ-

शामली में दोपहर 1 बजे तक 41.16% मतदान हुआ।

उत्तरप्रदेश में 11 बजे तक औसत मतदान – 20.03%

आगरा – 20.42%

अलीगढ़ – 17.91%

बागपत – 22.77%

बुलंदशहर – 21.62%

गौतम बुद्ध नगर – 18.43%

गाजियाबाद – 17.26%

हापुड़ – 22.08%

मथुरा – 20.39%

मेरठ – 18.92%

मुजफ्फरनगर – 22.56%

शामली – 22.84%

——————–

उत्‍तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा ने थाना भवन में वोट डाला। वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी मृगांका सिंह ने कैराना में अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एसपी बघेल ने आगरा में अपना वोट डाला। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पत्नी रमावती देवी ने डाला वोट। कल्याण सिंह का पिछले साल 21 अगस्त को लखनऊ में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *