Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल होंगे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

India Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

विपक्षी गठबंधन इंडिया को कई प्रदेशों में झटका लगने के बाद उत्तर प्रदेश से राहत देने वाली खबर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अखिलेश अमेठी या रायबरेली में यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा से यूपी में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने दो दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के प्रश्न पर कहा था कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन उन्हें निमंत्रण नहीं मिलता है।

SP President Akhilesh Yadav will join the Bharat Jodo Nyaya Yatra

After the opposition alliance India suffered setbacks in many states, there is relief news from Uttar Pradesh. Samajwadi Party President Akhilesh Yadav will participate in Congress leader Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra. The SP President has accepted the invitation of Congress President Mallikarjun Kharge. Akhilesh will join the yatra in Amethi or Rae Bareli. Bharat Jodo Nyaya Yatra will enter UP from Sayadaraja of Chandauli on 16th February. A public meeting will be organized under this yatra. Akhilesh Yadav has been invited to participate in it. In fact, two days ago, on the question of joining Bharat Jodo Yatra, the SP President had said that many big programs are organized, but he does not get invitation.

जीरो टॉलरेंस जीरो हो गया,अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की। क्राइम,बेरोजगारी, पीडीए, किसानों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक घंटे से ज्यादा समय तक अखिलेश यादव में सदन में अपना संबोधन किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि यह सरकार न्यूज कंट्रोल करती है। अपराध कंट्रोल नहीं कर रही है। इसी का परिणाम है कि लॉ एंड ऑर्डर में लॉ अलग चल रहा है। ऑर्डर अलग चल रहा है। जहां भाजपा सरकार के नेता शामिल है। वहां क्या हो रहा है? अखिलेश ने कहा कि इतना करप्शन, इतनी लूट कभी नहीं हुई होगी। जीरो टॉलरेंस जीरो हो गया। किसी भी सदस्य से पूछ लीजिए। सरकार कह रही है कि जाने कितने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना दिए हैं। आजमगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, कुशीनगर ये सारे समाजवादियों के बनाए हुए हैं।

Zero tolerance becomes zero, Akhilesh Yadav targets BJP

During the budget session in the UP Assembly on Wednesday, Leader of Opposition Akhilesh Yadav tried to corner the government. Attacked the government fiercely on crime, unemployment, PDA, farmers. Akhilesh Yadav addressed the House for more than an hour. Akhilesh alleged that this government controls the news. Crime is not being controlled. The result of this is that law is working separately from law and order. The order is running differently. Where leaders of BJP government are included. What is happening there? Akhilesh said that so much corruption and loot would never have happened. Zero tolerance became zero. Ask any member. The government is saying that how many international airports have been built. Azamgarh, Moradabad, Chitrakoot, Kushinagar, all these were created by socialists.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *